क्रपया कमेंट के माध्यम
Tuesday, 27 October 2015
असफलता सफलता से कहीं ज़्यादा महत्वपूर्ण
क्रपया कमेंट के माध्यम
GK Today
1. ऊन का सबसे बड़ा उत्पादक देश कौन सा है →
आस्ट्रेलिया
2. वन अनुसंधान संस्थान स्थित है → देहरादून में
3. भारत किसके कारण एक उष्णकटिबन्धीय देश
कहलाता है → अक्षांशीय विस्तार के कारण
4. कोइलकारो जलविद्युत परियोजना
निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित है →
बिहार
5. भूमध्यरेखा (0°) के अतिरिक्त कौन-सी
अक्षांश रेखा पृथ्वी को दो बराबर भागों में
विभाजित करती है → कोई नही
6. कुद्रेमुख लौह खनिज परियोजना निम्न में से
किस राज्य में स्थित है → कर्नाटक
7. भारत में खनिज तेल के भण्डार मुख्यत: किस
प्रकार की चट्टानों में पाये जाते हैं → अवसादी
या परतदार
8. भारतीय जलवायु की सबसे महत्त्वपूर्ण
विशेषता कौन सी है → पवनों का विपरीत
स्वभाव
9. तमिलनाडु व आन्ध्र प्रदेश के तट का नाम है →
कोरोमण्डल
10 .छोटा नागपुर का पठार जिस संसाधन में
समृद्ध है, वह है → खनिज
11. कोपली जिसकी सहायक नदी है, वह है →
ब्रह्मपुत्र
12. भारत में मुख्य कृषि पदार्थ आयात मद हैं →
खाने योग्य तेल
13. नेवल एअर स्टेशन 'गरुड़' कहाँ पर स्थित है →
कोच्चि
14.. दक्षिण ध्रुव लगातार सूर्य का प्रकाश प्राप्त
करता है → शरद अयनांत
15. ओज़ोन परत अवस्थित है → समतापमण्डल में
16. वायुमंडल में दैनिक मौसम परिवर्तन निम्न में से
किसके कारण होते हैं → क्षोभमंडल
17. वायुमण्डल में सबसे अधिक किस गैस का
प्रतिशत है → नाइट्रोजन
18. निम्नलिखित में कौन-सा उच्च मेघ है →
पक्षाभ मेघ
19. निम्नलिखित में कौन वर्षण का प्रकार नहीं
है → कुहरा
20.समुद्री तट के सहारे कोहरे के निर्माण का
कारण है → अभिवहन
21. दक्षिण भारत में प्रवाहित होने वाली किस
नदी का थाला सबसे बड़ा है → गोदावरी
22. शस्य गहनता की दृष्टि से भारत का सबसे
समद्ध राज्य कौन-सा है → पंजाब
23. विश्व के सम्पूर्ण धरातलीय क्षेत्र का कितने
प्रतिशत भाग कृषि योग्य है → 11%
24. निम्नलिखित में से किसने सबसे पहले यह कहा
था कि पृथ्वी गोलाकार है → अरस्तू
25. नदियों में जल प्रदूषण की माप की जाती है
→ ऑक्सीजन की घुली हुई मात्रा से
26. अलमत्ती बांध किस नदी पर है → कृष्णा नदी
27. रेड रिवर के डेल्टा क्षेत्र में स्थित नगर कौन-
सा
है → हनोई
28. माकासार जलसन्धि निम्न में से किन को
अलग करती है → जावा एवं सारावाक
29. न्यूमर द्वीप निम्नलिखित में से कहाँ स्थित है
→ बंगाल की खाड़ी
30. 'लैपीज' किस क्षेत्र से सम्बन्धित स्थालाकृति
है → कार्स्ट
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
NOTE- New UPDATE पाने के लिये आप हमारे Facebook page " Game of Aim " को भी Like कर सकते है
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
Note - अगर आपके पास हिन्दी या इंग्लिश में अपना खुद का लिखा हुआ कोई Motivational लेख या अपनी success story या सामान्य ज्ञान से संबंधित कोई साम्रगी या प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित
कोई भी साम्रगी है जो आप हमारी बेबसाइट पर पब्लिश कराना चाहते
है तो क्रपया
हमें rahulkrsr@gmail.com पर अपने
फोटो व नाम के साथ मेल करें ! पसंद आने पर उसे आपके नाम के साथ पब्लिश किया जायेगा ! क्रपया कमेंट के माध्यम
से बताऐं के ये पोस्ट आपको कैसी
लगी आपके सुझावों का भी स्वागत
रहेगा । कृपया इस पोस्ट को फेसबुक या व्हाट्सएप्प पर शेयर करे ताकि आपके दोस्तों को भी लाभ मिल सके ।
Thanks !
आपका दोस्त राहुल !!!
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
ज़िन्दगी चलती जाती है------------
Life goes on…
जब जूलियो 10 साल का था तो उसका बस एक ही सपना था , अपने फेवरेट क्लब रियल मेड्रिड की ओर से फुटबाल खेलना ! वह दिन भर खेलता, प्रैक्टिस करता और धीरे-धीरे वह एक बहुत अच्छा गोलकीपर बन गया. 20 का होते-होते उसके बचपन का सपना हकीकत बनने के करीब पहुँच गया; उसे रियल मेड्रिड की तरफ से फुटबाल खेलने के लिए साइन कर लिया गया. खेल के धुरंधर जूलियो से बहुत प्रभावित थे और ये मान कर चल रहे थे कि बहुत जल्द वह स्पेन का नंबर 1 गोलकीपर बन जायेगा.
1963 की एक शाम , जूलियो और उसके दोस्त कार से कहीं घूमने निकले. पर दुर्भाग्यवश उस कार का एक भयानक एक्सीडेंट हो गया , और रियल मेड्रिड और स्पेन का नंबर 1 गोलकीपर बनने वाला जूलियो हॉस्पिटल में पड़ा हुआ था , उसके कमर के नीचे का हिस्सा पैरलाइज हो चुका था. डॉक्टर्स इस बात को लेकर भी आस्वस्थ नहीं थे कि जूलियो फिर कभी चल पायेगा, फ़ुटबाल खेलना तो दूर की बात थी.
वापस ठीक होना बहुत लम्बा और दर्दनाक अनुभव था. जूलियो बिलकुल निराश हो चुका था , वह बार-बार उस घटना को याद करता और क्रोध और मायूसी से भर जाता. अपना दर्द कम करने के लिए वह रात में गाने और कविताएँ लिखने लगा. धीरे-धीरे उसने गिटार पर भी अपना हाथ आजमाना शुरू किया और उसे बजाते हुए अपने लिखे गाने भी गाने लगा.
18 महीने तक बिस्तर पर रहने के बाद , जूलियो अपनी ज़िन्दगी को फिर से सामान्य बनाने लगा. एक्सीडेंट के पांच साल बाद उसने एक सिंगिंग कम्पटीशन में भाग लिया और ” लाइफ गोज ओन द सेम ” गाना गा कर फर्स्ट प्राइज जीता.
वह फिर कभी फ़ुटबाल नहीं खेल पाया पर अपने हाथों में गिटार और होंठों पे गाने लिए जूलियो इग्लेसियस संगीत की दुनिया में Top Ten सिंगर्स में शुमार हुआ ,और अब तक उनके 30 करोड़ से अधिक एल्बम बिक chuke his...
-----------'''''''''------------''''""""""-----------------
यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational story या जानकारी है जो आप हमारे websites- gameofaim.blog spot.com pr share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id: adyanand916@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!
Monday, 26 October 2015
जीवन को बदल देने वाली सच्ची कहानी
जीवन को बदल देने वाली सच्ची कहानी
आप शायद मानें या न मानें, पर हमारे जीवन के छोटे से छोटे कार्य भी हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसीलिए कहा जाता है कि आप जब भी किसी से मिलें, पूरे जोश से मिलें, हमेशा दूसरों की मदद करें और जो काम करें पूरी ईमानदारी से करें। फिर देखिए आपके जीवन में कैसे नए-नए रास्ते खुलते चले जाते हैं।
इसी बात को प्रमाणित करती है यह प्रेरक कहानी (motivational story), जो यह बताती है कि आपका अच्छा व्यवहार (healthy and positive attitude) आपके लिए कितना महत्वपूर्ण हो सकता है। यह कहानी मुझे वाट्स ऐप (whatsapp) से मेरे एक मित्र ने भेजी थी। मुझे यह इतनी पसंद आई कि मैं आप सबके साथ शेयर कर रहा हूं। क्योंकि क्या पता यह किसके दिल को छू जाए, ओर उसका जीवन बदल जाए।
ये कहानी एक ऐसे व्यक्ति की है जो एक फ्रीजर प्लांट (freezer plant) में काम करता था। वह दिन का अंतिम समय था और सभी लोग घर जाने को तैयार थे। तभी प्लांट में एक तकनीकी समस्या (technical problem) उत्पन्न हो गयी और वह उसे दूर करने में जुट गया। जब तक वह कार्य पूरा करता, तब तक अत्यधिक देर हो गयी। लाईटें बुझा दी गईं, दरवाजे सील हो गये और वह उसी प्लांट में बंद हो गया। बिना हवा व प्रकाश के पूरी रात आइस प्लांट में फंसे रहने के कारण उसकी कब्रगाह बनना तय था।
लगभग आधा घण्टे का समय बीत गया। तभी उसने किसी को दरवाजा खोलते पाया। क्या यह एक चमत्कार था? उसने देखा कि दरवाजे पर सिक्योरिटी गार्ड टार्च लिए खड़ा है। उसने उसे बाहर निकलने में मदद की।
बाहर निकल कर उस व्यक्ति ने सिक्योरिटी से पूछा "आपको कैसे पता चला कि मै भीतर हूँ?"
गार्ड ने उत्तर दिया- "सर, इस प्लांट में 50 लोग कार्य करते हैँ पर सिर्फ एक आप हैँ जो मुझे सुबह आने पर हैलो व शाम को जाते समय बाय कहते हैँ। आज सुबह आप ड्यूटी पर आये थे पर शाम को आप बाहर नहीं गए। इससे मुझे शंका हुई और मैं देखने चला आया।''
वह व्यक्ति नहीं जानता था कि उसका किसी को छोटा सा सम्मान देना कभी उसका जीवन बचाएगा। याद रखेँ, जब भी आप किसी से मिलें तो उसका गर्मजोशी और मुस्कुराहट के साथ सम्मान करें। हमें नहीं पता, पर हो सकता है कि ये आपके जीवन में भी चमत्कार दिखा दे।
खुद का लिखा हुआ कोई Motivational लेख या अपनी success story या
सामान्य ज्ञान से संबंधित कोई साम्रगी या
प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित
कोई भी साम्रगी है जो आप
हमारी बेबसाइट पर पब्लिश कराना चाहते
है तो क्रपया
हमें adyanand916@gmail.com पर अपने
फोटो व नाम के साथ मेल करें ! पसंद आने पर उसे आपके
नाम के साथ पब्लिश किया जायेगा ! क्रपया कमेंट के माध्यम
से बताऐं के ये पोस्ट आपको कैसी
लगी आपके सुझावों का भी स्वागत
रहेगा । कृपया इस पोस्ट को फेसबुक या व्हाट्सएप्प पर शेयर करे ताकि आपके दोस्तों को भी लाभ मिल सके ।
Thanks !
Sunday, 25 October 2015
ग्रुप बी, सी, और डी की नौकरियों के लिए इंटरव्यू नहीं
सरकार नौकरियों के लिए अभ्यर्थी परीक्षा तो पास कर लेते हैं परंतु इंटरव्यू में अधिकारी योग्य अभ्यर्थियों को बाहर फैंक चहेतों को भीतर कर लेते हैं, लेकिन अब यह पक्षपात बंद हो जाएगा।।
पीएम मोदी ने मन की बात में ऐलान किया कि 1 जनवरी के ग्रुप बी, सी, और डी की नौकरियों के लिए इंटरव्यू नहीं होगा। पीएम के इस ऐलान से नौकरियों की तलाश में भटकने वाले युवाओं के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है। पीएम ने कहा कि इस नई व्यवस्था के लिए पूरी तैयारी हो गई है।
स्वतंत्रता दिवस के अपने भाषण में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था, 'नौकरी मेरिट के बेसिस पर होनी चाहिए, सिफारिश पर नहीं. इससे गरीब लोग ऐसे भ्रष्टाचार से बच पाएंगे. मेरा आग्रह है कि हम सब को इस दिशा में काम करना चाहिए.' आप ही बताइए, प्रधानमंत्री आग्रह करता है भला! वह एक इशारा था - कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग के लिए. विभाग भी समझ गया - इंटरव्यू को हटाना है. इस ओर काम किया जाने लगा. एक जनवरी से नई योजना के तहत छोटे पदों वाली नौकरियों (ग्रुप डी) की भर्ती प्रक्रिया से इंटरव्यू को हटाया जा रहा है.
यह शुरुआत भर है. कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग इससे आगे ग्रुप सी और ग्रुप बी की वैसी नौकरियों में जहां कैंडिडेट की पर्सनैलिटी, हाजिरजवाबी, तुरंत लेने वाले फैसलों जैसी व्यक्तिगत योग्यता की जरूरत नहीं होती है, उनमें से भी इंटरव्यू को हटाने पर विचार कर रहा है. यह पता लगाया जा रहा है कि कौन-कौन से पद ऐसे हो सकते हैं, जिनसे इंटरव्यू को समाप्त किया जा सकता है.
धीरे-धीरे ही सही, भ्रष्टाचार का खात्मा जरूरी है. हालांकि इसकी कोई गारंटी नहीं कि जो सरकारी कर्मचारी बिना सिफारिश के नौकरी पाया है, वो भ्रष्टाचारी नहीं होगा लेकिन उम्मीद तो की ही जा सकती है. मेरिट के आधार पर आए साथी से किसी को कोई जलन वाली भावना भी नहीं होगी, उत्पादकता भी बढ़ेगी. सरकारी नौकरी का क्रेज पहले से ही बहुत है, अब और बढ़ेगा, यह तो पक्का है.
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
NOTE- New UPDATE पाने के लिये आप हमारे Facebook page "Game of Aim " को भी Like कर सकते है
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
Note - अगर आपके पास हिन्दी या इंग्लिश में अपना खुद का लिखा हुआ कोई Motivational लेख या अपनी success story या सामान्य ज्ञान से संबंधित कोई साम्रगी या प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित
कोई भी साम्रगी है जो आप हमारी बेबसाइट पर पब्लिश कराना चाहते
है तो क्रपया
हमें rahulkrsr@gmail.com पर अपने
फोटो व नाम के साथ मेल करें ! पसंद आने पर उसे आपके नाम के साथ पब्लिश किया जायेगा ! क्रपया कमेंट के माध्यम
से बताऐं के ये पोस्ट आपको कैसी
लगी आपके सुझावों का भी स्वागत
रहेगा । कृपया इस पोस्ट को फेसबुक या व्हाट्सएप्प पर शेयर करे ताकि आपके दोस्तों को भी लाभ मिल सके ।
Thanks !
आपका दोस्त राहुल !!!
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━